Paris Paralympics 2024 Medals List: पेरिस पैरालंपिक दिवस 6, भारतीय पदक तालिका और विजेताओं की देखें लिस्ट

Paris Paralympics 2024 Medals List: पेरिस पैरालंपिक दिवस 6, भारतीय पदक तालिका और विजेताओं की देखें लिस्ट
Last Updated: 04 सितंबर 2024

पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस साल भारत का प्रतिनिधित्व 84 पैरा एथलीटों द्वारा किया जा रहा है, जो अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल है। ये खेल 28 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। भारत इस बार 12 विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा कर रहा है, जो कि टोक्यो 2020 पैरालंपिक की तुलना में तीन अधिक हैं। ऐसे में जानते हैं पैरालंपिक पदक तालिका में भारत किस पायदान पर है।

Paralympics 2024 Medals List: पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में भारत ने अब तक कुल 20 पदक जीत लिए हैं, जिसमें हाल ही में छठे दिन पांच अतिरिक्त पदक शामिल हैं। ये पदक दीप्ति जीवनजी, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु, अजीत सिंह, और सुंदर सिंह गुर्जर ने जीते हैं।

भारत ने 20 पदक जीतकर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो पहले टोक्यो 2020 पैरालंपिक में 19 पदक का था। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, भारत पैरालंपिक मेडल टैली में तीसरे स्थान पर है। यह पदक तालिका में भारत की मजबूत स्थिति और शानदार खेल प्रदर्शन को दर्शाता है।

पैरालंपिक पदक तालिका में भारत का स्थान

पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में भारत ने अब तक कुल 20 पदक जीत लिए हैं। भारत की पदक तालिका में स्थिति इस समय 19वीं है। भारत ने तीन स्वर्ण, सात रजत, और 10 कांस्य पदक जीते हैं।

3 सितंबर को भारत ने पांच नए पदक जीते, जिसमें-

- दीप्ति जीवनजी ने महिला 400 मीटर टी20 कैटेगरी में कांस्य पदक,

- अजीत सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक एफ-46 में रजत पदक,

- सुंदर सिंह गुर्जर ने भाला फेंक एफ-46 में कांस्य पदक,

- शरद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-63 में रजत पदक,

- मरियप्पन थंगावेलु ने ऊंची कूद टी-63 में कांस्य पदक जीते।

पदक तालिका में चीन 115 मेडल के साथ पहले स्थान पर है, जबकि ग्रेट ब्रिटन 61 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत को उम्मीद है कि वह आगामी दिनों में और अधिक पदक जीतकर पदक तालिका में ऊपर स्थान प्राप्त करेगा।

नंबर       देश                   गोल्ड      सिल्वर     ब्रॉन्ज       कुल

1.           चीन                      53          40          22        115

2.           ग्रेट ब्रिटेन             30          18          13          61

3.           अमेरिका              20          22          11          53

4.           ब्राजिल                14            11          23         48

19.         भारत                    3            7            10        20

 

 

Leave a comment